कटनी नगर: कटनी: 100 साल पुरानी लल्लू भैया की तलैया में खुदाई में मिली प्राचीन संपदा
100 वर्ष से भी अधिक पुरानी कटनी की ऐतिहासिक लल्लू भैया की तलैया अब धीरे-धीरे अपना पूरा इतिहास उजागर करने लगी है। तलैया की खुदाई का आज तीसरा ही दिन है, लेकिन खुदाई के दौरान तलैया के गर्भ में छिपे ऐतिहासिक महत्व की चीज अब सामने आने लगी है। नगर निगम की बड़ी-बड़ी मशीने तलैया की सफाई के काम में जुटी हुई है।