विदिशा नगर: कीटनाशक विक्रेताओं की हड़ताल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
देशव्यापी आह्वान के तहत विदिशा जिले में कीटनाशक, खाद और बीज विक्रेताओं ने हड़ताल करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। महाराष्ट्र में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में स्थानीय व्यापारी भी इस आंदोलन में शामिल हुए। सोमवार दोपहर 12 बजे व्यापारी कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचे और एसडीएम क्षितिज शर्मा को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।