सदर: प्रयागराज: पुलिस भर्ती की पहली पाली शांतिपूर्ण रही, 42 केंद्रों पर CCTV से की गई निगरानी
Sadar, Allahabad | Jun 8, 2026
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली सोमवार को प्रयागराज में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षा को नकलविहीन और सुरक्षित कराने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने 42 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी 42 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि कोई नकल ना हो सके।