कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार की अध्यक्षता में आज दिन मंगलवार दिनांक 23 दिसम्बर को शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस मौके पर 23 दिसम्बर को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 अंतर्गत प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।