दमोह: धुनगी-रोंड सिमरी जालम मार्ग पर यात्री बस पलटी, 10 से अधिक घायल, अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 8, 2026 दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुनगी और रोंड सिमरी जालम के पास शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा, सीमा राजगौंड, देशरानी सेन, गोपाल खुमान, अंजलि, आयुषी सहित अन्य शामिल हैं। घायलों का उपचार जारी है।