कुंडा के झलिहन का पुरवा में रविवार दोपहर 3 बजे नव विवाहिता तनुजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।