कटनी नगर: मानवता शर्मसार! उत्कल एक्सप्रेस के शौचालय में रोती नवजात मिली, मुड़वारा स्टेशन का मामला
शहर के मुड़वारा स्टेशन में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के पहुंचने पर ट्रेन की बोगी में स्थित शौचालय में एक नवजात बच्ची रोती बिलखते हुए मिली है। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस पहुँची और नवजात को अपने संरक्षण में लिया और जिला अस्पताल स्थित शिशु गहन चिकित्सा इकाई भेजा। GRP एसआई अनिल मरावी ने आज सोमवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी।