गोला: गगहा में जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, लाठी-डंडों से युवक पर हमला करने वाले दो आरोपी अभय और निर्भय गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | Apr 24, 2026 गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 2 जनवरी 2026 की है, जब वादी का पुत्र घर से चौराहे जा रहा था। रास्ते में अभय और निर्भय गोस्वामी ने उसे रोककर लाठी-डंडे व बैट से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर मारपीट के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना गगहा में मुकदमा दर्ज किया गया।