मऊगंज: डगडौआ गांव के पास 2 दिन पहले मिले शव के मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, हत्यारे नईगढी थाना क्षेत्र में रुके थे
Mauganj, Rewa | Jan 1, 2026 मऊगंज थाना क्षेत्र के डगडौआ गांव के समीप दो दिन पूर्व मिले शव मामले मे पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा है।आरोपियों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था और फिर नईगढी थाना क्षेत्र के एक घर मे पनाह लेकर आरोपियों ने रात गुजारी थी।आज एक जनवरी की दोपहर 3 बजे पुलिस ने संदेह के आधार पर उस महिला को भी गिरफ्तार किया है जिसके घर मे आरोपियों ने पनाह लिया था।