मऊगंज: मऊगंज में अवैध नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शराब-ड्रग्स के 375 प्रकरण, करोड़ों की संपत्ति जब्त: एसपी
Mauganj, Rewa | Dec 31, 2025 मऊगंज जिले में वर्ष 2025 में पुलिस ने अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब के कुल 335 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 339 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 2604 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 451 रुपए है।