मऊगंज: डगडौआ गांव में मिली लाश की शिनाख्त, मृतक सतना का एंबुलेंस चालक, चेहरे पर धारदार हथियार के निशान
Mauganj, Rewa | Dec 31, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र के डगडौआ गांव के समीप सड़क किनारे खून से लथपथ मिले युवक के शव की पहचान हो गई है।मृतक की पहचान सतना जिले के टिकुरिया टोला निवासी लाला उर्फ सुधीर दहिया के रूप में हुई है जो जिला अस्पताल सतना में एक निजी एंबुलेंस का चालक था।जानकारी के अनुसार सुधीर 29 दिसंबर को घर से रीवा जाने की बात कहकर निकला था।शाम को वह चोरहटा बायपास में अपने जीजा से मिला।