चूरू: दिल्ली की पीजी डीएवी कॉलेज छात्र संघ की नव निर्वाचित अध्यक्ष महिमा का चूरू पहुंचने पर रैली निकाल कर स्वागत किया गया
Churu, Churu | Nov 26, 2024 चूरू रेलवे स्टेशन पर छात्र शक्ति की ओर से महिमा के स्वागत की शुरू हुई शृंखला के तहत शास्त्री मार्केट में श्रीप्रकाश, चन्द्रप्रकाश, रामप्रसाद नागवान, अमजद तुगलक, पवन बजाज आदि व्यापारियों ने चूरू की बेटी का स्वागत किया। इस अवसर पर छः न्याति ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष महेश बावलियां, बालकृष्ण बावलियां, योगेश गौड़, गुरुदास भारती, रवी दाधीच ने सम्मान किया।