चूरू: राणासर के तीन मुस्लिम भाइयों ने हिंदू बहन का मायरा भरा, सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | Nov 26, 2024 गावं राणासर निवासी तीन सगे मुस्लिम भाईयों ने अपनी धर्म की हिन्दू बहन के बेटे की शादी में रिति रिवाजों के साथ लाखों का मायरा भरा, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गांव राणासर के रफीक खान ने मंगलवार दोपहर एक बजे के करीब बताया कि वो और उसके भाई मोहिद खान, उम्मेद ने गांव बाला का बास में इंदिरा सिंह को धर्म बहन बनाए करीब दस साल हो गए।