पूर्व में समीक्षा बैठक के माध्यम से पीएचई विभाग के कार्यों में सुधार ना होने और चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने पर आज मंगलवार दोपहर 2:00 बजे विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा समीक्षा के दौरान पीएचई की एसडीओ जिज्ञासा दीक्षित एवं सब इंजीनियर आरके वर्मा को कड़ी फटकार लगाई गई एवं निर्देश दिए गए की वे अपनी कार्य प्रणाली को सुधारे।