छपरा: अनियंत्रित बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से हाइवे पर 60 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Chapra, Saran | Apr 15, 2026 छपरा से सिवान को जाने वाले मुख्य सड़क पर मेथवालिया गांव के पास बालू लदे हाई बार ट्रक के चपेट में आ जाने से 60 वर्षीय व्यक्ति मुन्ना कुमार सिंह के मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिवार वालों ने बताया कि वह किसी कार्य को लेकर सड़क किनारे से जा रहे थे. तब भी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया.