खैरथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस ने किया समर्थन, सार्वजनिक स्थलों पर लगे कचरे के ढेर
Kishangarhbas, Alwar | May 12, 2026
खैरथल नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और पार्षदों ने प्रशासन को ज्ञापन सोपा है। इसमें सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई है।