नर्मदापुरम: MPCA पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का आरोप, बच्चों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
नर्मदापुरम मे पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने एमपीसीए पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां वर्षों से मेहनत कर रहे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह पिछले 2-3 साल से प्रयासरत हैं और पूरे रिकॉर्ड की जांच की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है।