ग्वालियर गिर्द: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, मेंटेनेंस मांगा तो पति हुआ गायब
एसपी ऑफिस में सागर की रहने वाली एक युवती ने अपने गायब पति को ढूंढने और उससे मेंटेनेंस और घरेलू हिंसा के एवज में बकाया 1 लाख से ज्यादा रुपए दिलवाने की मांग पुलिस से की है।सागर की रहने वाली निधि केसरिया की शादी उससे 21 साल बड़े ओमप्रकाश केसरिया के साथ हुई थी लेकिन ससुराली उसे परेशान करते थे और उन्होंने उसे मारपीट का घर से निकाल दिया तब से वह सागर मे रह रही है