बदायूं: बदायूं के कादरचौक गांव में भतीजी की शादी में पिकअप से कुचलकर चाचा की हुई मौत, मचा कोहराम
Budaun, Budaun | Jul 7, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक गांव के रहने वाले 35 वर्षीय श्यामलाल पुत्र परमेश्वरी की भतीजी कुसुम की बारात थाना जरीफनगर क्षेत्र से आयी थी । श्यामलाल अपने घर के बाहर जमीन पर गद्दे पर सो रहे थे । तभी बारात में आई पिकअप श्यामलाल के ऊपर चढ़ गई और वह घायल हो गए । परिजन जब श्यामलाल को बरेली ले जा रहे तो रास्ते में उनकी मौत हो गई।