अमरोहा: गांव चौधरपुर में NH-9 पर परिवार के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत व तीन घायल
Amroha, Amroha | Mar 25, 2024 पिंटू बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी रिंकी देवी बेटा रिसव, दूसरा बेटा रियांश के साथ गांव भाडली में आज होली मिलने अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही बाइक नेशनल हाईवे 9 पर गांव चौधरपुर में पहुंची तो अचानक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें रिंकी देवी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पिंटू और उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया ।