अमरोहा: गांव हुसैनपुर के सामने 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 2 अन्य गंभीर रूप से हुए घायल
Amroha, Amroha | Mar 25, 2024 जोया अमरोहा बाईपास रोड पर गांव हुसैनपुर के सामने 2 बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें ससुराल जा रहे बाइक सवार आशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर अमरोहा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।