अमरोहा: डिडौली कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत, थाना डिडौली में अज्ञात वाहन के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Mar 25, 2024 डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर शनिवार रात सड़क पर करते वक्त युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। वह मंडी धनोरा में काम करता था। और होली पर अपने घर बहराइच लौट रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना डिडौली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।