सदर: प्रयागराज में डीजल-पेट्रोल और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर जताया विरोध
Sadar, Allahabad | May 18, 2026
डीजल-पेट्रोल और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रयागराज में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कटरा लक्ष्मी टाकीज चौराहे से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक मार्च निकालकर विरोध जताया।शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी और यमुनापार अध्यक्ष अशोक पटेल की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।