बदायूं: चौधरी सराय मोहल्ले में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jul 29, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के उसहैत कस्बे के वार्ड नंबर 7 ऊंचा मोहल्ले के रहने वाले एहसान ने अपनी 21 वर्षीय बेटी मुस्कान की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ले के जहीर के बेटे समीर से की थी। मायका पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। तो उनकी बेटी को फांसी के फंदे पर लटका कर मार दिया है।