लाडपुरा: कोटा में दो मंत्रियों के घरों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, बैरिकेड सहित पुलिस की तैनाती, स्टूडेंट्स ने की थी घेराव की कोशिश
Ladpura, Kota | Jul 25, 2026 नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच कोटा में दो मंत्रियों के घरों की सुरक्षा पुलिस ने शुक्रवार को बढ़ा दी है। कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को किए विरोध-प्रदर्शन के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। कोटा में छात्रों और युवाओं के अचानक सड़कों पर प्रदर्शन करने की आशंका देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यह सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है।