गोहाना: थाना शहर गोहाना की पुलिस ने चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
Gohana, Sonipat | Mar 11, 2024 थाना शहर गोहाना की पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरुग्राम के सुर्या विहार का रहने वाला राजेश है। शहर थाना पुलिस ने पीओ, बेल जम्परों व पैरोल जम्पर की खोजबीन करते हुये वर्ष 2017 की एक चेक बाउंस में न्यायालय की तरफ से 2023 में उद्घोषित किए गए अपराधी राजेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी न्यायालय में पेशकर के आदेश अनुसार हिरासत जेल भेजा गया