नगरी: भारतमाला सड़क पर हुआ भीषण हादसा; इको कार मेटाडोर वाहन में जा घुसी; 1 की मौत व 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
दुगली थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पालगांव से 7 लोग इको कार में सवार होकर लिंगो जात्रा कार्यक्रम में शामिल होने कांकेर जिले गए थे। वहीं वापस आते समय शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात भारतमाला सड़क में कुकरी टोला गांव के पास सड़क किनारे खड़े मेटाडोर वहान में जाकर टकरा गया। इस हादसे में एक कार चालक फलेंद्र मांडवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।