हाजीपुर: हाजीपुर सदर अस्पताल से लापता बच्चा अनवरपुर में मिला, परिजनों को सौंपा गया
हाजीपुर के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक 6 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एकहारा निवासी अरुण महतो अपने पुत्र सुशांत कुमार का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वे पुर्जा कटवाने गए और बच्चा अचानक गायब हो गया। जिसे पुलिस सकुशल बरामद किया।