बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में सावन माह के उपलक्ष में निकाली गई विशाल कांवड़ यात्रा
बल्देवगढ़ संपूर्ण नगर में आज दोपहर 2:00 बजे से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई।जिसमें समस्त हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाओं के द्वारा डीजे गाजे बाजे के साथ नगर के कछवारे के हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर बल्देवगढ़ बस स्टैंड,किला के अंदर बलदाऊ जी मंदिर एवं समस्त मंदिरों में कावड़ यात्रा पहुंची।कावड़ यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।