नोखा: जसरासर में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, सीमांकन विवाद में मारपीट और जेवर छीनने का मामला दर्ज
Nokha, Bikaner | Jun 19, 2026 बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई शुरू की है। कुचौर आथूणी बस स्टैंड पर अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर रामेश्वरलाल पुत्र डालूराम सांसी (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 240 पव्वे देशी शराब और 10 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद की गई। शराब रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर पुलिस ने