कन्नौज: शिकायत निस्तारण में जिले की पुलिस का रही हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया पूरा तरीका।
कन्नौज में जनता की शिकायत निस्तारण के लिए कन्नौज पुलिस हाईटेक टेक्नोलोजी का इस्तेमाल कर रही है। एसपी अमित कुमार आनंद ने सभी थाना प्रभारियों को 10 से 12 गूगल मीट पर जुड़ने का आदेश दिया है। जनता दरबार के दौरान संबंधित थाना प्रभारी से मामले से जुड़ा ब्योरा मांगा जाता है। एसपी ने कहा जनता की सेवा और बेहतर तरीके से हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।