कन्नौज: डीआईओएस ऑफिस के सामने निर्माणाधीन मकान के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
कन्नौज में चोरों के हौसले बुलंद हैं दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मिस्त्री की बाइक को अज्ञात चोर ने पार कर दी। यह घटना डीआईओएस ऑफिस के सामने की है। चौधरी सराय कांसीराम कालोनी निवासी शमीम ने चौकी सरायमीरा में शिकायती पत्र दिया है। चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ है।