कन्नौज: सदर कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार।
कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। कोतवाली पुलिस ने गांजा के साथ युवक को पकड़ा है। गिरफ्तार हुए आरोपी युवक का नाम नीलू पुत्र रामदास बताया जा रहा है जो की मेहंदीघाट चौकी के गंगागंज का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 4.610 किलोग्राम गांजा जब्त किए हैं।