गया टाउन सीडी ब्लॉक: 'मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा...' बहन को मैसेज भेजकर लापता हुआ छात्र, बैग और लैपटॉप लेकर निकला था घर से
शुक्रवार कशाम 4:00 गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रुकूनपुर गांव से एक छात्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। घर से दोस्त से किताब लेने की बात कहकर निकला युवक देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस बीच उसके मोबाइल नंबर से बहन के पास एक ऐसा संदेश आया, जिसने पूरे परिवार को चिंता और सदमे में डाल दिया। मैसेज में लिखा था—"मैं अब घर वापस नहीं आऊंगा।"