केकड़ी: नागोला का बंगाली डॉक्टर बरी हुआ, केकड़ी न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता ने संदेह का लाभ देकर किया बरी
Kekri, Ajmer | May 2, 2026 केकड़ी के न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता ने बिना लाइसेंस के दवाईयां रखने,बेचने व अपने आप को डॉक्टर बताकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने के आरोपी बंगाली डॉक्टर रणजीत मलिक नागोला को संदेह का लाभ देकर बरी करने के आदेश पारित किये।आरोपी के अधिवक्ता मनोज आहूजा ने शनिवार शाम 6 बजे जानकारी दी।BCMO ने 3नवंबर 2016 को भिनाय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था।