हैदरगढ़: सिद्धौर में मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने के लिए सीओ और इंस्पेक्टर ने की बैठक, अफवाहों से बचने की दी चेतावनी
असंद्रा थाने की सिद्धौर पुलिस चौकी पर बुधवार करीब 2 बजे आयोजित बैठक का नेतृत्व नवागत सीओ सौरभ श्रीवास्तव और नवागत इंस्पेक्टर असंद्रा अनिल सिंह ने किया। इस आयोजन में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, धर्मगुरु और संभ्रांत लोग उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।