बड़कोट नगर पालिका में बढ़ा विवाद, नामित सभासद प्रवीन रावत ने का आरोप, नगर पालिका में डंडालगांव, मसालगांव और टिहरी जिले की सभासद
नगर पालिका बड़कोट में नामित और निर्वाचित सभासदों के बीच विवाद एक बार फिर गहरा गया है। नामित सभासद प्रवीन रावत ने उनके विरोध में उतरने वाले निर्वाचित सभासदों पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। प्रवीण रावत ने यह दावा भी खारिज किया कि वह दूसरे विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 21 वर्षों से बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 में रह रहे हैं और स्थानीय निवासी हैं।
उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जो निर्वाचित सभासद उन पर बाहरी होने का आरोप लगा रहे हैं, उनमें से कुछ स्वयं मसाल गांव, दंडाल गांव और टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र से जुड़े हैं। ऐसे में दूसरों पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने तथ्यों की जांच करनी चाहिए। प्रवीन रावत ने कहा कि नामित सभासदों की नियुक्ति राज्य सरकार करती है और सरकार अपने अधिकार के तहत किसी भी पात्र व्यक्ति को नामित कर सकती है।
#Barkot #Uttarkashi #NagarPalika #Uttarakhand #LocalPolitics #PahadSamachar