ग्वालियर गिर्द: इंस्टाग्राम पर फ़र्ज़ी एस्ट्रोलॉजर: नौकरी और शादी के नाम पर छात्रा से लाखों की ठगी, परिजनों ने पकड़ा
इंस्टाग्राम पर एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान के नाम से फर्जी पेज बनाकर मनचाही नौकरी और वशीकरण जैसे दावे करने वाले ढोंगी तांत्रिक को मुरार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। यह यूपी के मुरादाबाद एवं हरिद्वार में बैठकर खासकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था।लाखों रुपए गंवा चुकी एक छात्रा की चाची ने फिल्मी स्टाइल में इस ढोंगी तांत्रिक शकील खान को शुक्रवार पुलिस ने पकड़ा।