सीतापुर: महोली में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का वीडियो हुआ वायरल
सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के विश्वेश्वर दयालपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष और मारपीट हुई मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे चले जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस मारपीट की घटना में 6 लोग जख्मी हुए थे जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।