शामली: शामली में मंडी के बाहर चल रही कथित अवैध दुकानों की व्यापारियों ने मंडी सचिव से की शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 17, 2026 बुधवार की दोपहर 12 बजे शामली मंडी के गेहूं व्यापारियों ने मंडी सचिव के दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। व्यापारियों ने मंडी के बाहर कथित तौर पर अवैध रूप से चल रही गेहूं की दुकानों पर कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि पूर्व भी संबंधित दुकानों के खिलाफ शिकायत की जा चुकी है और कई बार वाद विवाद भी हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नही हुई।