बेलदौर: बेलदौर थाना क्षेत्र के बहियार से मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो गिरफ्तार
बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरनगरा पंचायत के वार्ड संख्या 1 स्थित सिसवा टोला से दक्षिण गैमेमना चौर में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकाल गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या उसके दोस्तों ने मिलकर की थी। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खगड़िय