बागपत: आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित रामलीला में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
Baghpat, Bagpat | Sep 27, 2025 डीएवी इंटर कालेज मैदान पर आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात करीब साढे 11 बजे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि रामलीला पहले भी गांव-गांव में होती थी। राम को मानने वाले थे। राम हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम राम सबके हैं। हमें प्रभु श्रीराम के आदर्श पर चलना चाहिए। इसी दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।