शाहगंज: श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
सुइथाकला क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत लौंदा (उसरा) में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। पांच प्रतिष्ठित आचार्यों ने पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई।