रामगंजमण्डी: अतरालिया में फिर चोरों की दस्तक, हथियार लेकर पहुंचे 5 बदमाश, CCTV में कैद, पहले भी हुई थी बाइक चोरी की वारदात
रामगंजमंडी के सुकेत क्षेत्र में अतरालिया गांव में एक बार फिर चोरी की वारदात के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात 5 बदमाश चोरी की नीयत से उमेद सिंह भदौरिया के घर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों की पूरी गतिविधि घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। बदमाशों के पास हथियार भी थे, जिससे परिवार की सुरक्षा पर खतरा बना रहा।