बिजनौर: मंडावर रोड स्थित जमालपुर पठानी गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2026 बिजनौर में कोतवाली शहर क्षेत्र में मंडावर रोड पर जमालपुर पठानी गांव के पास एक तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी के हादसे में जमालपुर पठानी निवासी युवक प्रिंस घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जायागया जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेजखंगाल रही है।