खंडवा: 2 दिन बाद फिर खुला ममलेश्वर झूला पुल! हुक टूटने से मची थी अफरा-तफरी, मरम्मत के बाद शुरू हुआ आवागमन
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर बना ममलेश्वर झूला पुल (हैंगिंग ब्रिज) दो दिन बाद शुक्रवार को श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के लिए दोबारा खोल दिया गया। सुरक्षा कारणों से पुल का एक हुक टूट जाने के बाद इसे तुरंत बंद कर दिया गया था।