ब्यावरा: ब्यावरा के निजी स्कूल में भारतीय जनता पार्टी मलावर मंडल की बैठक आयोजित
भारतीय जनता पार्टी मलावर मंडल की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर की मौजूदगी में रविवार दोपहर 1:00 बजे करीब ब्यावरा के एक निजी स्कूलों में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता, इंदर सिंह लववंशी महामंत्री जगदीश पंवार मंडल अध्यक्ष दिनेश मीणा सहित अन्य उपस्थित रहे।