कोटपूतली: कोटपुतली में गोगाजी महाराज वार्षिकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, कुश्ती दंगल बना आकर्षण
Kotputli, Alwar | Apr 12, 2026
कोटपूतली के नांगल पण्डितपुरा गांव में प्राचीन श्री वीर गोगाजी महाराज के वार्षिकोत्सव समारोह का शनिवार शाम धूमधाम से आयोजन हुआ। इस अवसर पर विशाल मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के दौरान कुश्ती दंगल भी हुआ, जिसमें विभिन्न वर्गों के पहलवानों ने जोर आजमा