राजगढ़: बांकपुरा में किसानों की महापंचायत का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की अपील
दिलीप बिल्डकॉन के खिलाफ ब्यावरा के बांकपुरा गांव में 13 में को दोपहर 12:00 बजे करीब किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया ने मंगलवार को शाम 5:00 बजे करीब वीडियो जारी कर अधिक से अधिक किसानों से शामिल होने की अपील की है। बता दे कि दिलीप बिल्डकॉन ने लगभग 50 गांवों के 40 किसानों से 219 बीघा जमीन खरीदी थी।