भोगांव: लखनऊ में प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भोगांव तहसील में किया विरोध प्रदर्शन
लखनऊ में प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के बस्तों पर बुलडोजर चला कर अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया। जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भोगांव तहसील में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।